नोएडा खबर

खबर सच के साथ

बीजेपी युवा मोर्चा नेताओं ने नोएडा स्टेडियम में साइकल चलाई, ओलम्पिक खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया

1 min read

नोएडा, 2 अगस्त। (नोएडा खबर डॉट कॉम)

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो तेजस्वी सूर्या व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रांशु दत्त द्विवेदी व क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश सुखविंदर सोम के निर्देशन में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा चल रहे #cheer4india कार्यक्रम के निमित्त आज नोएडा महानगर के नोएडा स्टेडियम में जिला संयोजक युवा मोर्चा रामनिवास यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने साईकिल चलाकर टोक्यो ओलंपिक में गए भारत से 127 खिलाड़ियों को उत्साहित करने का काम किया। युवाओं ने वंदे मातरम हिंदुस्तान जिंदाबाद भारत माता की जय, चीयर फ़ॉर इंडिया के युवाओं ने नारेबाजी करते हुए जबरदस्त उत्साह वही चेयर फॉर इंडिया के लिए अपने देश के खिलाड़ियों को जिताने के लिए भाजपा ने एक अलग ही संदेश दिया है यह कार्यक्रम लगातार जब तक ओलंपिक खेल चलेंगे तब तक रोज अलग-अलग कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देश भर मे कर रहा है इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज गुप्ता ने युवाओ से कहा कि सुबह सुबह सबको जल्दी उठकर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम व साईकिल चलानी चाहिए इस दोरान महामन्त्री चंदगीराम यादव, मंडल अध्यक्ष गोपाल गॉड संयोजक युवा मोर्चा रामनिवास यादव नवीन मिश्रा, संजय चौधरी अर्पित मिश्र वरुण यादव अनुज शर्मा, नरेंद्र जोगी, रिंकू तंवर, प्रशांत शर्मा अंकुश चौधरी,कुश शर्मा,मोहित कुमार,अंकित गौतम,लकी सिंह,अभिनव चौधरी, योगेंद्र चौधरी, पुश शर्मा,हर्ष शर्मा,हितेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे!

 1,669 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.