नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : तंत्र मंत्र का झांसा देकर अमेरिकी ट्रांसपोर्टर को कैद कर ठगे 2.75 करोड़, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने छुड़ाया, 4 गिरफ्तार

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 8 अप्रैल।

थाना बीटा-2 पुलिस ने तंत्र मंत्र का झांसा देकर लगभग 2.75 करोड रूपये की ठगी करने वाले 3 अभियुक्त व 1 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 लैपटॉप लेनोवो कम्पनी, 2 चैक बुक, 2 चैक हस्ताक्षरित ढाई-ढाई लाख रूपये के, मनोरंजन बैंक के 1400 रूपये के 1139 नोट व 400 रूपये के 227 नोट एवं 04 मोबाइल फोन बरामद किये गए है ।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि 8 अप्रैल 2023 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा, तंत्र मंत्र का झांसा देकर लगभग 2.75 करोड रूपये की ठगी करने वाले 03 अभियुक्त 1.मौहम्मद फैजान पुत्र मौहम्मद शाकिर निवासी जिगर कॉलोनी, थाना सिविल लाइन्स, मुरादाबाद वर्तमान पता एनआरआई सिटी, थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा 2.विशाल पुत्र रोहताश कुमार निवासी मौहल्ला अतरपुरा, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा वर्तमान पता एनआरआई सिटी, थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा 3.हिमांशु भाटी पुत्र ठाकुर गजेन्द्र सिंह भाटी निवासी सुभाष पार्क, खोडा कॉलोनी, थाना खोडा कॉलोनी, जिला गाजियाबाद वर्तमान पता मंडावली फजलपुर, ईस्ट दिल्ली व 01 महिला अभियुक्ता 4.मोनी उर्फ मोना पत्नी हिमांशु भाटी निवासी सुभाष पार्क, खोडा कॉलोनी, थाना खोडा कॉलोनी, जिला गाजियाबाद मंडावली फजलपुर, ईस्ट दिल्ली को एनआरआई सिटी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 लैपटॉप लेनोवो कम्पनी, 02 चैक बुक, 02 चैक हस्ताक्षरित ढाई-ढाई लाख रूपये के व मनोरंजन बैंक के 1400 रूपये के 1139 नोट व 400 रूपये के 227 नोट एवं 04 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

घटना का विवरणः

वादियां मूल निवासी अमृतसर, पंजाब जो वर्तमान में किराये पर एनआरआई सिटी कॉलोनी, निकट परीचौक ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। उनके पति संजय शर्मा की मुलाकात अभियुक्त हिमांशु व उसकी पत्नी मोनी उर्फ मोना से गार्डन गेलेरिया स्थित क्लब में हुयी थी जहाँ पर संजय शर्मा ने अपनी हार्ट की बीमारी के बारे में हिमांशु को बताया तो हिंमांशु व उसकी पत्नी ने भरोसा दिलाया कि हमारे गुरूजी मौहम्मद फैजान जो मुरादाबाद के रहने वाले हैं, जिनके अंदर तंत्र मंत्र की दैवीय शक्तियाँ हैं वो आपको ठीक कर देंगे। इस बात पर संजय शर्मा ने विश्वास करके उन्हे अपना ग्रेटर नोएडा का पता दे दिया। फिर कुछ दिन बाद अप्रैल 2022 में हिमांशु, उसकी पत्नी मोना अपने गुरू मौहम्मद फैजान व उसकी पत्नी जोहा व विशाल तथा जोशी के साथ संजय शर्मा के घर आ गये और तंत्र मंत्र का प्रपंच करके संजय शर्मा को अपनी बातों में फंसाकर एक कमरे में कैद कर लिया और फैजान की निगरानी में संजय शर्मा को रखा गया तथा माह अप्रैल 2022 से लेकर माह फरवरी 2023 तक करीब 2.75 करोड़ रूपये आरोपियों ने अपने खातों में संजय शर्मा से ट्रान्जैक्शन करा लिये जिसमें करीब 35 हजार डॉलर मूल्य का रूपया नकद दिया गया था। पिछले कुछ दिनों पहले संजय शर्मा को जानकारी हुयी कि उनके साथ फर्जी तंत्र मंत्र करने वाले गिरोह के द्वारा ठगी की जा रही है तब जाकर संजय शर्मा ने यह जानकारी कैलीफोर्नियां अमेरिका में रहने वाली अपनी पत्नी को दी। तत्पश्चात उनकी पत्नी द्वारा अमेरिका से नोएडा पुलिस को इस घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। थाना बीटा-2 पुलिस को इस घटना की जानकारी होने के बाद तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उपरोक्त कार्यवाही की गयी।

अभियुक्तों का विवरणः

1.मौहम्मद फैजान पुत्र मौहम्मद शाकिर निवासी जिगर कॉलोनी, थाना सिविल लाइन्स, मुरादाबाद वर्तमान पता एनआरआई सिटी, थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा।
2.विशाल पुत्र रोहताश कुमार निवासी मौहल्ला अतरपुरा, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा वर्तमान पता एनआरआई सिटी, थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा।
3.हिमांशु भाटी पुत्र ठाकुर गजेन्द्र सिंह भाटी निवासी सुभाष पार्क, खोडा कॉलोनी, थाना खोडा कॉलोनी, जिला गाजियाबाद वर्तमान पता मंडावली फजलपुर, ईस्ट दिल्ली।

महिला अभियुक्ता

मोनी उर्फ मोना पत्नी हिमांशु भाटी निवासी सुभाष पार्क, खोडा कॉलोनी, थाना खोडा कॉलोनी, जिला गाजियाबाद मंडावली फजलपुर, ईस्ट दिल्ली।

 5,988 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.