नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर पिस्टल तानी, दो बदमाश गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 3 मई।

थाना फेस 1 पुलिस ने सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न कर पुलिस बल पर पिस्टल(अवैध) तानने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार किये हैं उनके कब्जे से 1 अवैध पिस्टल .32 बोर व 1 जिन्दा कारतूस .32 बोर व 1 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 बुलेट मोटर साइकिल बरामद की है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना फेस 1 पुलिस द्वारा 3.05.2023 को दौराने चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति पुलिस के कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस वालो पर पिस्टल तानने वाले 2 अभियुक्त 1. गौरव भाटी 2. शुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनमे गौरव से 1 अवैध पिस्टल .32 बोर व 1 जिन्दा कारतूस .32 बोर व शुभम से 1 तमंचा 315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद की गई है। इसके साथ ही 1 बुलेट मो0सा0 रजि0न0 डीएल 7एस सीएल 2350 भी मिली है। इन दोनों को एसबीआई बैंक के पास सै0 2 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में थाना फेज 1 नोएडा पर मु0अ0सं0 233/2023 धारा 332/353 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

अपराध करने का तरीका
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों द्वारा अवैध शस्त्र लेकर लोगो को अपनी दबंगई दिखाते है तथा दुकानो से बिना पैसे दिये सामान ले लेते है तथा अपना प्रभाव क्षेत्र खोड़ा गाजियाबाद में अवैध शस्त्र दिखाकर के रूतबा दिखाते है तथा लोगो को अवैध शस्त्र दिखाकर के धमकिया देते है एवं पूर्व में भी पुलिस से रूतबा दिखाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर झड़प कर चुके है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. गौरव भाटी पुत्र प्रमोद कुमार निवासी प्रशान्त गार्डन ए/23 खोड़ा कॉलोनी थाना खोड़ा जिला गाजियाबाद उम्र 26 वर्ष
2. शुभम कुमार पुत्र शम्भुनाथ निवासी आरसी 967 वन्दना विहार खोड़ा कॉलोनी जनपद गाजियाबाद उम्र 27 वर्ष

 

 6,024 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.