नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : एडीसीपी महिला सुरक्षा व साइबर प्रीति यादव बोली, शोषण पर महिलाएं चुप ना रहें, खाकी आपकी सुरक्षा के लिए

1 min read

नोएडा, 14 जून।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव व सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा/साइबर सुरक्षा श्रीमती वर्णिका सिंह ने बुधवार को थाना फेस-2 क्षेत्र की यिंग टोंग इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जाकर वहां के स्टाफ को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया।

एडीसीपी प्रीति यादव ने वहां उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ बढ़ रही है और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठा रही है। कभी-कभी महिलाओं को कार्यस्थल या रास्ते में छींटाकशी या अन्य कठिनाई का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में महिलाओं को चुप नही रहना चाहिए बल्कि आगे आकर ऐसे व्यक्तियों की शिकायत तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर देनी चाहिए ताकि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा सके। जनपद के प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनी हुई है जहां पर हर समय महिला पुलिसकर्मी द्वारा गोपनीयता बनाए रखते समस्याओं को सुना जाता है। यदि आपको को कोई भी व्यक्ति रास्ते में, कार्यस्थल पर, फोन पर या अन्य किसी माध्यम से परेशान करने की कोशिश करता है तो इसके संबंध में तुरंत महिला हेल्प डेस्क पर सूचना दीजिए। उनके द्वारा महिला सुरक्षा चक्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 के बारे में बताया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा/साइबर सुरक्षा श्रीमती वर्णिका सिंह के द्वारा महिलाओं को विभिन्न साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये साइबर हेल्पलाइन 1930 व साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। उनके द्वारा उपस्थित सभी लोगों को जागरूक करते हुये बताया गया की लोगों को इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए सतर्क रहना चाहिए। अनजान फोन कॉल व वीडियो कॉल नहीं उठाने चाहिए व लालच में आकर किसी के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नही करनी चाहिए क्योंकि वीडियो लाइक करने के बहाने पैसे देने का लालच देकर आपके साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है।

एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में महिला सुरक्षा इकाई गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अभी तक करीब 47 सेमिनार, जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं आदि आयोजित कर छात्राओं कामकाजी महिलाओं, घरेलू महिलाओं सहित करीब 7300 से अधिक को जागरूक किया गया है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

उक्त कार्यक्रम में एडीसीपी महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव,सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा/साइबर सुरक्षा श्रीमती वर्णिका सिंह, थाना प्रभारी फेस-2 एवं कम्पनी के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 8,182 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.