दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 207.14 मीटर पर पहुंचा, टूट सकता है 48 साल का रिकॉर्ड
1 min readनई दिल्ली, 12 जुलाई।
उत्तर भारत में भारी बारिश के बाद दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और इसका असर गौतम बुध नगर जिले के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में आगरा मथुरा तक पढ़ने जा रहा है बुधवार सुबह 6:00 बजे तक दिल्ली के पुराने ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर 207.14 मीटर तक पहुंच गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यमुना नदी का जल स्तर 48 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। दिल्ली सरकार के साथ साथ गौतमबुद्धनगर जिले में प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी ओखला बैराज के पास से लेकर जिले की अलीगढ़ व मथुरा से लगी सीमा तक निगरानी रखे हुए हैं।
5,233 total views, 2 views today