क्या बीजेपी गौतमबुद्ध नगर में ब्राह्मण चेहरा जिलाध्यक्ष बनेगा ? कुछ दिनों में होगी घोषणा
1 min readविनोद शर्मा
गौतमबुद्ध नगर, 28 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी की गौतम बुद्ध नगर जिले में जिला अध्यक्ष के चुनाव की गहमागहमी है। यह चुनाव लखनऊ से होने वाले मनोनयन पर आधारित है। चिंतन इस बात पर है कि क्या गौतम बुद्ध नगर जिले में भारतीय जनता पार्टी इस बार बदलाव करने जा रही है और वह चेहरा क्या ब्राह्मण होगा यह बात हम नहीं अभी तक की राजनीतिक समीकरण के आधार पर कहीं जा रही है और इसकी गौतम बुध नगर से लेकर लखनऊ तक चर्चा है।
अब हम आपको गौतम बुद्ध नगर जिले के भारतीय जनता पार्टी की अभी तक की राजनीतिक यात्रा पर ले चलते हैं 1997 में गौतम बुध नगर नया जिला बना था तब जुनपत निवासी प्रणीत भाटी पहले जिलाध्यक्ष बने थे। उसके बाद चिटहरा निवासी शिव ओम शर्मा अध्यक्ष बने। 2004 में धूम निवासी श्री चंद शर्मा भाजपा के जिला अध्यक्ष बने, जो इस समय भाजपा के एमएलसी हैं। इसके बाद डाढ़ा गांव के रकम सिंह भाटी जिला अध्यक्ष हुए।
2010 में प्यावली गांव के सत्येंद्र सिसोदिया जिला अध्यक्ष बनाए गए। सत्येंद्र सिसोदिया इस समय भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं । उसके बाद रबूपुरा निवासी हरीश ठाकुर जिला अध्यक्ष बने और 2015 से पल्ला निवासी विजय भाटी जिलाध्यक्ष हैं भाजपा में जिस तरह से विजय भाटी 2015 से अब तक जिलाध्यक्ष हैं उससे ऐसा लगता है कि अब बीजेपी में जिला अध्यक्ष के पद पर बदलाव होगा और दावेदारों में ठाकुर या ब्राह्मण चेहरे को नया जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा 30 जुलाई के बाद कभी भी हो सकती है। नाम तय करते समय गौतमबुद्ध नगर जिले की राजनीति से जुड़े दिग्गज नेता सांसद डॉ महेश शर्मा, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के अलावा राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर की सलाह भी अहम होगी। वैसे दावा तो नागर गौत्र के गुर्जरों का भी हो सकता है जिन्हें 1997 के बाद से आज तक यह जिम्मेदारी नही मिली।
यही नही इस समय क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया हैं। संगठन में उनकी राय का भी महत्व है। बहरहाल जिले में बीजेपी को नया जिलाध्यक्ष मिलना तय है। मौजूदा जिलाध्यक्ष की प्रमोशन होगी और उन्हें प्रदेश में जगह मिल सकती है।
Noidakhabar.com का राजनीतिक विश्लेषण
50,651 total views, 5 views today