नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा ने कॉलेजों में जाकर छात्राओं को किया जागरूक

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 26 अगस्त।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण में शनिवार को स्थानीय पुलिस टीम द्वारा बिहारी लाल इंटर कॉलेज, थाना दनकौर व पंडित सलगराम इंटर कॉलेज, थाना इकोटेक-3 में जाकर स्कूल में शिक्षकों व छात्राओ के साथ संवाद करते हुए उन्हे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान व महिलाओं संबंधी अपराधो के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम मिशन शक्ति व मिशन मोड की जानकारी दी गई। सभी को मिशन शक्ति पम्पलेट वितरित करते हुए महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर-1076, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, आपातकालीन सेवा -112, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 व फायर सर्विस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 5,328 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.