नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : एसटीएफ बनकर लोगों को लूटने चला था,5 घण्टे में धरा गया

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त।

थाना नॉलेजपार्क पुलिस ने फर्जी एसटीएफ बनकर राहगीरों को अपनी गाड़ी में बैठाकर रंगदारी वसूलने वाली घटना का 05 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार व 5,000 रूपये नगद सहित गिरफ्तार किया है। वह अपने साथ गाड़ी में पुलिस की कैप भी रखता था।

कार्यवाही का विवरणः

दिनांक 29.08.2023 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा शारदा गोलचक्कर से एलजी गोलचक्कर की तरफ जाने वाले रास्ते के पास से उक्त घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त श्यामवीर उर्फ पिन्टू उर्फ अभिषेक पुत्र राकेश सिंह को एक अवैध तमंचा .315 बोर मय रंगदारी के 5,000 रूपये सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में थाना नॉलेज पार्क पर मु0अ0स0 174/2023 धारा 323/170/506/386/379 भादवि पंजीकृत है। मुकदमा उपरोक्त में 5 हजार रूपये बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है। तथा तमंचा बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 176/2023 धारा 3/25 ए.एक्ट पंजीकृत किया गया है।

ऐसे घटना को दिया अंजाम

अभियुक्त श्यामवीर उर्फ पिन्टू उर्फ अभिषेक द्वारा अपने साथी दीपांशु उर्फ बन्टी उर्फ अंकित पुत्र अनिल यादव के साथ मिलकर एलजी गोलचक्कर, थाना नॉलेजपार्क के पास एक स्विफ्ट कार रजि0 नं0 यूपी 14 एफसी 4142 में सवार होकर एलजी गोलचक्कर के पास घूम रहे 1-अंश पुत्र सुशील 2-आर्यन पुत्र सुखवीर निवासीगण ग्राम लुक्सर, थाना ईकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर को अपनी गाड़ी मे बैठा लिया और कहा कि हम लोग एसटीएफ से है और छोडने के एवज मे 20 हजार रुपये लिए। अभियुक्तों द्वारा पूर्व मे भी इस प्रकार की कई घटनाएं की जा चुकी है जो पेशेवर अपराधी है। अभियुक्त के फरार साथी की तलाश की जा रही है।

अभियुक्त का विवरणः

श्यामवीर उर्फ पिन्टू उर्फ अभिषेक पुत्र राकेश सिंह निवासी ग्राम नंगला हीरे, थाना भरथना, जिला इटावा, उ0प्र0 वर्तमान पता तेजा गुर्जर का मकान, ग्राम तुगलपुर, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

1-मु0अ0सं0 174/2023 धारा 323/170/506/386/379/411 भादवि थाना नॉलेजपार्क, गौतमबुद्धनगर।
2-मु0अ0सं0 176/2023 धारा 3/25 ए.एक्ट थाना नॉलेजपार्क, गौतमबुद्धनगर।
3-मु0अ0सं0 595/2022 धारा 364/394/411/419/420/467/468/471 थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।
4-मु0अ0सं0 335/2022 धारा 120बी/323/342/384 भादवि थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
5-मु0अ0सं0 1164/2018 धारा 394 भादवि थाना सै0-39 कमि0-गौतमबुद्धनगर
6-मु0अ0सं0 1168/2018 धारा 171/392/411 भादवि थाना सै0-39, गौतमबुद्धनगर।
7-मु0अ0सं0 272/2019 धारा 394/411 भादवि थाना नॉलेजपार्क, गौतमबुद्धनगर।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.उ0नि0राहुल कुमार थाना नॉलेजपार्क, गौतमबुद्धनगर।
2.का0 रुपक कुमार थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।
3.का0 सूरजपाल थाना नालेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।
4.का0 चेतन थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।

 

 2,378 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.