नोएडा खबर

खबर सच के साथ

त्रिपुरा में बीजेपी के दो उपचुनावों में जीत पर त्रिपुरा प्रभारी सांसद डॉ महेश शर्मा को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

1 min read
नोएडा, 8 सितंबर।
 सांसद गौतमबुद्धनगर एवं त्रिपुरा प्रभारी डा. महेश शर्मा जी को त्रिपुरा की दोनो सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

इस अवसर पर डा. महेश शर्मा ने कहा कि इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन व विकास नीति और लोक कल्याणकारी योजनाओं को जाता है। मुख्यमंत्री त्रिपुरा डा. मानिक साहा की प्रदेश नीति एवं कार्यकुशलता व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव भट्टाचार्जी के कुशल संगठनात्मक और कुशल संगठन कर्ता एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आजादी के बाद 63 प्रतिशत की मुस्लिम जनसंख्या वाले त्रिपुरा के बॉक्सनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार 30,237 वोटों से ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत मिली है।

वही त्रिपुरा के आदिवासी बाहुल्य धनपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने माकपा प्रत्याषी को 18871 मतों से परास्त किया। वामपंथियों का गढ़ माने जाने वाली धनपुर विधानसभा सीट जिस पर सीपीएम नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री माणिक सरकार ने चार बार जीत दर्ज की थी,

बॉक्स नगर उपचुनाव की जीत ने यह सिद्ध किया है कि अल्पसंख्यक समाज का सम्मान भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के सुशासन व सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के संकल्प को देश की अल्पसंख्यक आबादी का खुला समर्थन है। प्रधानमंत्री जी ने देश के प्रति अपने समर्पण से एवं जन सेवा हेतु अपनी प्रतिबद्धता से जन-जन के दिलों को छुआ है। इसी जीत को लेकर भाजपा गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों ने सांसद डा. महेश शर्मा जी को इस जीत को बधाई दी और उनका अभिनंदन व स्वागत किया और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

इस मौके पर अनुज गुप्ता भारत विकास परिषद, आर.डब्लू. ए0  सैक्टर 27 राजीव गर्ग, जीएससीएस एसोसिएशन से मनोज शर्मा, अजीत पाण्डेय, सैक्टर 9 मार्केट से सत्यनारायण गोयल, अमित चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष, देवा भाटी सदस्य, सेवानन्द शर्मा, महेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, राकेश शर्मा, संजय बाली संासद प्रतिनिधि, रोहित शर्मा, संासद प्रतिनिधि, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, पूनम सिंह, ओमवीर अवाना, शारदा चतुर्वेदी, दिनेश कृष्णन, पुनीत शुक्ला, प्रेम प्रधान, अशोक मिश्रा, लोकेश कश्यप, बबलू यादव, पंकज झां, सूरज पाल राणा, गोपाल गौड़, अर्पित तिवारी, अर्पित गोयल, हरिकिशोर, रोहित ठाकुर, मनोज उपाध्याय, एहसान खान, सुभाष भाटी समेत काफी संख्या में उपस्थित रहें।

 9,351 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.