नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतम बुद्ध नगर में 5000 रुपये या ज्यादा के ई स्टैंप पेपर खरीदने पर रोक 149 करोड़ का फिजिकल स्टॉक है कोषागार में

1 min read

-भौतिक स्टाम्प का स्टॉक खत्म होने तक पांच हजार रुपए और इससे अधिक के ई-स्टाम्प की बिक्री पर लगी रोक।

पांच हजार रुपए से ऊपर की बिक्री पर कोषागार से मिलेगा स्टाम्प, बैंक में जमा करनी होगी धनराशि।

गौतमबुद्ध नगर, 9 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश शासन एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी गौतम बुद्ध नगर शिखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ₹5000 और इससे अधिक मूल्य के ई-स्टाम्पों पर तत्काल रोक लगाई गई है। स्टाम्प के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया कलेक्ट्रेट कंपाउंड सूरजपुर शाखा में कैस चालान अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करनी होगी धनराशि। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोषागार में 1490842160 के स्टाम्प पेपर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनवरी 2020 से स्टांप की नगद बिक्री को बंद कर दिया गया था, यह कदम ई स्टाम्प व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। जून 2023 में तत्कालीन अपर मुख्य सचिव वित्त सेवाएं दीपक कुमार ने आदेश जारी किया, जिसमें ₹5000 और इससे अधिक के भौतिक स्टाम्प की जानकारी मांगी गई, जिसके क्रम में मुख्य कोषागार कार्यालय प्रशासन ने सभी स्टाम्पों की जांच कराई, इसमें 1490842160 के स्टाम्पों का स्टॉक पाया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन व उप निबंधकों को निर्देश दिए कि ₹5000 और इससे अधिक के ई-स्टाम्पों की बिक्री पर रोक लगा दी जाए साथ ही यह भी कहा कि जब तक भौतिक स्टांप का स्टॉक खत्म नहीं हो जाएगा तब तक ई-स्टाम्प की बिक्री नहीं होगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता ने यह भी बताया कि कोषागार में कैश जमा नहीं होगा ड्राफ्ट के माध्यम से कोषागार से स्टांप जारी होगा। स्टांप खरीदने के लिए भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट कंपाउंड सूरजपुर में कैश अथवा चालान जमा करने एवं सत्यापन के उपरांत स्टांप प्राप्त किया जा सकते हैं।

 1,366 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.