नोएडा खबर

खबर सच के साथ

सदस्यता अभियान के जरिये केजरीवाल मॉडल को घर घर पहुंचाएगी आप-भूपेंद्र जादौन

1 min read


नोएडा , 28 जून। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी से जुड़ने का लोगों का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी के दिल्‍ली के केजरीवाल माडल की लोकप्रियता और उसके प्रति लोगों का विश्‍वास दिन प्रतिदिन उत्‍तर प्रदेश में भी बढ़ता जा रहा है। इसी के लिए एक बड़ा अभियान उत्‍तर प्रदेश में चलाकर आठ जुलाई से आठ अगस्‍त तक एक महीने तक यूपी जोड़ो अभियान चलाया जाएगा इसके लिए पार्टी ने प्रदेश की 403 विधानसभा पर सदस्यता अभियान प्रभारी बनाये है आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने बताया यूपी जोड़ो अभियान में जिला की प्रत्‍येक विधानसभा में लगभग 25 हजार सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है। एक महीने में पूरे उत्‍तर प्रदेश में एक करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य हमने रखा है आम आदमी पार्टी का सदस्य बनने के लिये पार्टी के टोल फ्री नंबर 9151403403 पर मिस्ड कॉल कर बन सदस्य बन सकते है
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन बताया आम आदमी पार्टी ने जिला की तीनों विधानसभा में सदस्यता अभियान प्रभारी बनाये है नोएडा विधानसभा में पंकज अवाना,दादरी विधानसभा में अशोक कमांडो ,जेवर विधानसभा में मुकेश प्रधान को सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया तीनो विधानसभा में सदस्यता अभियान प्रभारियों के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता सेक्टरों और गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर केजरीवाल मोडल को बताएंगे और जनता के बीच जाकर शिविर लगा कर लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे पार्टी की सदस्यता निशुल्‍क होगी। किसी को आम आदमी पार्टी का सदस्‍य बनने के लिए एक पैसा नहीं देना है।

 117,867 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.