नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : डॉगी को लिफ्ट में ले जाने पर विवाद, गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अफसर का महिला ने फेंका मोबाइल, फिर चले थप्पड़

1 min read

नोएडा, 31 अक्टूबर।

भारतीय सौर ऊर्जा निगम के चेयरमैन पूर्व आईएएस आरपी गुप्ता को नोएडा में एक महिला और उसके पति ने पीट दिया। गुप्ता ने भी महिला पर हाथ छोड़ा। मामला कुत्ते को लिफ्ट से ले जाने से मना करने का है। यह घटना PARK LAUREATE सोसायटी सेक्टर 108 की बताई जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद यह वायरल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पर्यावरण सचिव और 1987 बैच के आईएएस रहे आरपी गुप्ता नोएडा अपने अपार्टमेंट की लिफ्ट में कुत्ता ले जाने से एक महिला को मना कर रहे थे लेकिन बात मारपीट तक पहुंच गई। महिला के पति ने भी गुप्ता की पिटाई की। मामला फिलहाल पुलिस में पहुंच गया है। आरपी गुप्ता रिटायरमेंट के बाद सौर ऊर्जा निगम में चेयरमैन हैं। वो मूल रूप से गुजरात कैडर के आईएएस हैं।

पुलिस का कहना है कि डॉग को लिफ्ट में ले जाने को लेके विवाद हुआ है दोनों पक्षो से बात की जा रही है, एसीपी-1 नोएडा मय थाना प्रभारी मौके पर है। प्राथमिक जानकारी में दोनों पक्षो में मारपीट हुई है। CCTV का अवलोकन किया जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

 3,494 total views,  6 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.