नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : घरवालों की कलह से नाराज दो बेटियों ने बिना बताए घर छोड़ा, मेरठ के एक गांव में मिली, परिजन हुए खुश

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 2 नवम्बर।

थाना बिसरख पुलिस घरवालों से नाराज होकर बिना बताए घर से गई दो लड़कियों को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया। वापस लौटी बेटियों को देखकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत समय करीब 2 बजे दो लडकियां एक लडकी उम्र -18 वर्ष व दूसरी लडकी उम्र 14 वर्ष घरवालो के झगडो से तंग आकर बिना बताये घर से चली गयी थी, जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी, सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये दोनो लडकियों की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से दोनो गुमशुदा लडकियो की तलाश की जाने लगी। अथक प्रयास करते हुये थाना बिसरख पुलिस द्वारा दोनो लडकियों को 48 घंटे के अंदर जिला मेरठ के ग्राम गगोल से सकुशल ढूंढ लिया गया। दोनो लडकियों को पुलिस द्वारा परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 6,179 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.