नोएडा खबर

खबर सच के साथ

लखनऊ, 22 नवम्बर।

यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने राजनीति में कदम रखते हुए बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वह अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने का सपना लेकर पार्टी का गठन कर रहे हैं।

यूपी ब्यूरोकेसी के आईपीएस अफसर व पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने अब राजनीति में एंट्री की है। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने अब अपनी अलग पार्टी बना ली है। वर्ष 2017 में योगी सरकार में वह डीजीपी बने थे उसके बाद रिटायर्ड हो कर पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी बनाई है
बुंदेलखंड अलग राज्य बनाने की मांग के साथ ही उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश के 15 जिले मिलाकर बुंदेलखंड राज्य की मांग किया है जिसमें झांसी, बांदा, हमीरपुर,चित्रकूट, ललितपुर, जालौन, महोबा,दमोह, पन्ना, सागर, छतरपुर, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़, अशोकनगर को मिलाकर बुंदेलखंड राज्य की मांग कर रहे हैं।

 70,460 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.