नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा: समधी ने समधी की गोली मारकर हत्या की, शादी समारोह के दौरान हुई घटना

1 min read

ग्रेटर नोएडा/नोएडा, 28 नवम्बर।

बीती रात बिसरख थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में नोएडा के होशियापुर गांव निवासी अशोक यादव की उनके ही समधी शेखर ने गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब शादी समारोह चल रहा था। यह शादी अशोक यादव के मित्र विनोद यादव की बेटी की थी जिसमे अशोक यादव का समधी शेखर भी आया हुआ था। अशोक यादव की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार  यानी  27 नवम्बर 2023 को थाना बिसरख क्षेत्र में विनोद यादव की बेटी की शादी थी, जिसमें विनोद यादव का दोस्त  होशियारपुर निवासी अशोक यादव आया था। दूसरा पक्ष शेखर सिंभावली क्षेत्र के गांव रजवाड़ा का रहने वाला है वह भी शादी समारोह में आया था। अशोक यादव और शेखर दोनों आपस में समधी है। अशोक यादव की बेटी का विवाह शेखर के बेटे के साथ हुआ था, जिनका आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा है। किसी बात को लेकर शादी समारोह में शेखर ने अशोक यादव को गोली मार दी जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शेखर की पुलिस तलाश कर रही है।

 6,922 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.