नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा: सेक्टर 71 सी ब्लॉक में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

1 min read

नोएडा, 2 दिसम्बर।

नोएडा सेक्टर 71 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सी ब्लॉक की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई है। इसमें रणवीर सिंह अध्यक्ष और श्याम सिंह महासचिव पद पर चुने गए हैं।

चुनाव अधिकारी उमेश चंद ने बताया कि आरडब्ल्यूए सेक्टर 71 (सी ब्लॉक) के आम चुनावों हेतु वार्षिक आम सभा में चुनाव अधिकारियो का चयन कर आगामी आम चुनावों हेतु अधिकृत किया गया था, जिसमे 5 पदों के चुनाव हेतु अधिसूचना 27-11-23 को जारी की गई थी, जिसमे नामांकन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 1/12/23 तथा जमा करने की अंतिम तिथि 02/12/23 दोपहर 2 बजे तक थी।
चुनाव अधिकारी उमेश चन्द्र और सहायक चुनाव अधिकारी डॉ एस के सिंह ने बताया कि 2/12/23 तक 5 पदों के सापेक्ष कुल 5 ही नमाकन पत्र जमा किए गए, नामांकन पत्रों की जांच में पाया गया कि सभी नमांकन पत्र वैध है।
सभी पांचों पदों पर केवल एक -एक नमांकन पत्र ही प्राप्त हुआ। इसमे कार्यकारिणी के निम्न पदाधिकारी निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किये गए।

1. अध्यक्ष – श्री रणवीर सिंह
2. उपाध्यक्ष – श्री गौरव यादव
3. महासचिव – श्री श्याम सिंह
4. कोषाध्यक्ष – श्री हेमन्त शर्मा
5. सचिव – श्री प्रभाकर

 12,254 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.