नोएडा खबर

खबर सच के साथ

फोनरवा ने अशोक यादव की स्मृति में आयोजित शोकसभा में दी श्रद्धांजलि

1 min read

नोएडा, 3 दिसम्बर।

रविवार को फोनरवा कार्यालय में स्वर्गीय श्री अशोक यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी सदस्यों ने श्री यादव जी की निर्मम हत्या पर दुःख प्रकट किया। उनके आकस्मिक निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।

सभी सदस्यों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना हैं कि महान् पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर मोक्ष, अमरत्व एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार क्षति को सहन करने की धैर्य शक्ति प्रदान करे।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा की सभी आरडब्लूए व फोनरवा पदाधिकारियों के लिए बड़े दुख का विषय है।
महासचिव के के जैन ने कहा कि श्री अशोक यादव जी सेक्टर 51एच ब्लॉक आरडब्लूए के अध्यक्ष थे, वह एक बड़े समाजसेवी भी थे। वह अत्यंत मधुर भाषी थे वह सभी के दुख में खड़े नजर आते थे।
वे लंबे समय से सेक्टर की आरडब्लयूए व फोनरवा से जुडे हुए थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फोनरवा व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारीगण,परिवार के सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे।

 14,558 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.