नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : पुत्र पर जानलेवा हमले के आरोप में पिता गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 4 जनवरी। 14 साल के पुत्र पर धारदार वस्तु से हमला कर घायल करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उक्त आरोपी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने की है।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना एक्सप्रेसवे नोएडा के क्षेत्रांतर्गत 21 जुलाई 2023 को एक महिला ने अपने पति वीरेन्द्र पुत्र महेश के विरुद्ध अपने ही पुत्र उम्र 14 वर्ष के सिर पर धारदार वस्तु से प्रहार करने तथा पुत्र के सिर में बहुत गम्भीर चोटें आने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 133/2023 धारा 323/324/308 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था।कार्यवाही का विवरण
थाना एक्सप्रेसवे पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 133/2023 धारा 323/324/308 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र पुत्र महेश नि0- ग्राम हसनपुरा थाना सिवान जिला सिवान बिहार, हालपता- अरुण चौहान का मकान गली न0 – 20 वाजिदपुर सेक्टर 135 थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा गौतमबुद्धनगर को टी-प्वाइंट वाजिदपुर सेक्टर 135 से गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
वीरेन्द्र पुत्र महेश नि0- ग्राम हसनपुरा थाना सिवान जिला सिवान बिहार, हालपता- अरुण चौहान का मकान गली न0 – 20 वाजिदपुर सेक्टर 135 थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा गौतमबुद्धनगर

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 133/2023 धारा 323/324/308 भा0द0वि0 थाना एक्सप्रेसवे नोएडा

 11,525 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.