नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा अस्थायी कर्मचारी संघ की 10 में से 7 मांगें प्राधिकरण ने मानी, हड़ताल खत्म, 4743 संविदा कर्मियों को तोहफा

1 min read

नोएडा, 9 फरवरी।

नोएडा प्राधिकरण के नोएडा स्थाई कर्मचारी संघ की तरफ से चल रहे धरना और हड़ताल में उठे मुद्दों पर प्राधिकरण अधिकारी के साथ बनी सहमति के बाद हड़ताल व धरना समाप्त करने का फैसला किया गया है।।
संघ के महासचिव विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि 08/02/2024 में देर रात नौएडा प्राधिकरण द्वारा नौएडा अस्थायी कर्मचारी संघ रजि० के 10 सूत्रीय मांगपत्र की 7 जरूरी मांगो को मानते हुए सकारात्मक लिखित स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांग थी की अस्थायी कर्मचारियों को सीधे विभाग से जोड़ा जाए। यह मांग 1986 से लगातार की जा रही है। इस पर प्राधिकरण ने सूचित किया था कि अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास विभाग लखनऊ को एक पत्र 28 सितंबर 2021 में भेजा गया था। अब वर्तमान में पत्र शासन को प्रेषित किये जाने पर सहमति बनी है। ईएसआई की सुविधा से बाहर समस्त श्रम आपूर्तित 2.50 प्रतिशत अस्थायी कर्मियों को स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधा के लिए 5 लाख रुपये की ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी  कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा एक माह में बनवाये जाने हेतु वित्त नियंत्रक और जीएम पब्लिक हेल्थ द्वारा विचार कर सहमति बनी है।

उन्होंने बताया कि अब ऐसे समस्त कर्मियों सम्पूर्ण रिकॉर्ड रखने को अलग विभाग बनाया जाएगा। इसके लिए प्रबंधक व डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे कर्मियों की मृत्यु की स्थिति में अंतिम संस्कार में परिवार को 10 हजार की बजाय 15 हजार रुपये अनुग्रह राशि और मानवीय दुर्घटना होने पर आश्रित को 5 लाख रुपये का भुगतान आपूर्तिकर्ता द्वारा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रतिमाह ईपीएफ की जांच की जाएगी ताकि समय पर पीएफ जमा हो सके। प्राधिकरण ने तत्काल विक्रम सिंह व पवन सिंह को फिर से वापस लेने पर सहमति हो गई। इसका फैसला सम्बंधित वर्क सर्किल गुण दोष पर किया जाएगा। सभी को आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे।झुग्गी-झोपड़ी की तर्ज पर सभी को आवासीय फ्लैट्स या प्लॉट्स नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर देने के लिए विचार किया जाएगा। भविष्य में मृतक के आश्रित को योग्यता के आधार पर रखे जाने को विभागाध्यक्ष से अनुमति पर सहमति बनी है।दीपावली और स्थापना दिवस पर बोनस यथावत मिलता रहेगा।

इसके बाद शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे, धरना स्थल पर हजारों कर्मचारियों के बीच उपश्रमायुक्त श्री सरजू राम जी भी आ गये थे, उन्होंने बाकि मांगो को पूरा करवाने का वादा किया है। आज धरने पर मौजूद हजारों कर्मचारियों की सहर्ष सहमति पर धरना, हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई हैं।
नौएडा अस्थायी कर्मचारी संघ रजि० 10231 प्रतिनिधि मंडल में श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा (अध्यक्ष) श्री पानसिह रावत, श्री अनिल चौधरी, श्री जगदीश रावत, मो०अशरफ गाजी, श्री देवेन्द्र सागर, हरिओम दीक्षित, श्री निहाल सिंह, श्री ज्ञान चंन्द गुप्ता,श्री महावीर सिंह, श्री संजय शर्मा, श्री गुडडू पाण्डे, श्री राहुल शर्मा, श्री जसवीर चौहान, श्री गौरव सिंह आदि साथ थे।

 5,375 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.