नोएडा : भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी में पढ़कर पिंकी मसीह को यूपीएससी में 948 वी रैंक मिली
1 min read
नोएडा, 17 अप्रैल।
देश की सबसे बड़ी दिशा यूपीएससी वर्ष 2023 के परिणाम में डॉ भीमराव अम्बेडकर लाइब्रेरी सेक्टर 37 नोएडा की होनहार छात्रा कुमारी पिंकी मशीह ने 948 वी रैंक पाकर उत्तीर्ण किया है।
पुस्तकालय के संरक्षक गणेश जाटव ने बताया कि पिंकी बहुत ही होनहार छात्रा है पुस्तकालय में सुबह से लेकर शाम तक उसने कड़ी मेहनत से अध्ययन कर यह मुकाम हासिल किया है जिस वजह उसे कामयाबी हासिल मिली है पुस्तकालय संरक्षण समिति में पिंकी की कामयाब पर उसका सम्मान किया और बधाई दी ! पिंकी के साथ पिंकी का भाई भी पियूष सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह भी जल्द कामयाबी हासिल करेगा।
डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय हर बच्चे के सपनों को हासिल करने में उसके साथ खड़ा है। बच्चे रोज यहां पर अध्ययन कर अपने मंजिल की तरफ एक कदम बढ़ाते हैं। उनके सपने पूरा होते देखा हमें बहुत खुशी मिलती है मैं समिति के सभी पदाधिकारी का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने इस संघर्ष में पिंकी का साथ दिया।
इस मौके पर बालक राम प्रधान भीमराज जाटव अध्यक्ष पीतम सिंह महामंत्री राजेंद्र ठेकेदार सतपाल सिंह उदय सिंह कमल सिंह जगत सिंह राजकुमार अजय कुमार रोहित चौधरी सुरेंद्र पाल उदयवीर सिंह अमर सिंह सौरभ चौधरी विरेन्द्र कुमार सत्येंद्र सिरोही आदि उपस्थित रहे।
7,388 total views, 2 views today