नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा से 5 दिन पूर्व अपह्त 15 वर्षीय किशोर की अपहरण के बाद हत्या, बुलंदशहर में नहर किनारे मिला शव

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 5 मई।

5 दिन पहले ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट एक ढाबा मालिक के 15 वर्ष के बेटे का अपहरण किया गया इस संबंध में परिवार के लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को उसे बच्चे का शव बुलंदशहर के पास एक नहर के किनारे मिला। इस घटना के बाद गौतम बुद्ध नगर जिले में हड़कंप मच गया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगने लगे कारोबारी ने खुद गौतम बुद्ध नगर पुलिस पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। इससे पहले बिलासपुर के वैभव सिंघल के साथ भी इसी तरह की घटना हुई थी।

उल्लेखनीय की 5 दिन पहले ऐच्छर गांव के निकट एक ढाबा मालिक कृष्ण शर्मा के 15 वर्षीय बेटे कुणाल का ढाबा से ही अपहरण कर लिया गया। यह घटना एक सीसीटीवी में भी दर्ज हुई थी। पुलिस ने इस घटना को गम्भीरता से नही लिया। कुणाल के पिता ने बेटे का शव मिलने के बाद खुलासा किया कि पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने की बजाय उनके परिवार के लोगों को ही रात भर डंडे से पीटा। सीसीटीवी में एक महिला और एक दिव्यांग उस बच्चे को लेकर जा रहे हैं। श्रीकृष्ण शर्मा मिमियाना गांव के निवासी हैं। पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि 15 वर्षीय किशोर का शव बुलंदशहर में नहर के किनारे मिला है। इसके बाद कुणाल के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

इस सम्बंध में गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त शिव हरि मीणा ने बताया कि इस घटना के सम्बंध में पुलिस को महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। पुलिस चाहे अब कितने ही दावे करें मगर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में यश और वैभव के बाद अब कुणाल की हत्या से यह स्पष्ट हो गया कि जमीनी स्तर पर पुलिस के आला अधिकारी ऐसे मामलों में भारी लापरवाही कर रही है अगर ऐसा नही होता तो कुणाल की जान नही जाती।

 

 8,450 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.