नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : सेक्टर 82 की श्रीराम कथा के दूसरे दिन नारद मोह से लेकर राम जन्म की कथा प्रसंग

1 min read

नोएडा, 6 मई।

सेक्टर 82 स्थित पॉकेट 7 में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद महाराज ने नारद मोह, जय विजय श्राप एवं राम जन्म की भावपूर्ण कथा सुनाई।

नारद जी भगवान की तपस्या में रत हैं ऐसे में कामदेव उनकी तपस्या भंग करने का प्रयास करता है लेकिन तपस्या भंग नहीं कर पाता है। नारद को अभिमान हो जाता है और वह इस बात को ब्रम्हा जी, शिव जी और विष्णु भगवान को बताते हैं। भगवान विष्णु अपनी माया से उनका अहंकार नष्ट कर देते हैं। कथा व्यास ने राम जन्म का रोचक प्रसंग सुनाया। राजा दशरथ के कोई संतान नहीं है इससे चिंतित हो जाते हैं। गुरु से परामर्श के बाद श्रृंगी ऋषि पुत्रेष्टि यज्ञ कराते हैं जिसमे अग्निदेव खीर लेकर प्रकट होते हैं। उस खीर को तीनों रानियों में बांट दिया जाता है। समय आने पर महारानी कौशल्या के गर्भ से राम, सुमित्रा से लक्ष्मण और शत्रुघ्न और कैकई से भरत का जन्म होता है। अयोध्या में खुशिओं की लहर दौड़ जाती है। राजा दशरथ दोनों हाथों से राज्य के लोगों को दान देते हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ राम जन्म मनाया साथ ही संगीत की मधुर ध्वनि पर जमकर नृत्य किया।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 7 मई को बाल लीला,विश्वामित्र यज्ञ रक्षा, अहिल्या उद्धार आदि प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
इस अवसर पर देवमणि शुक्ल , रवि राघव , गोरे लाल, संजय पांडे, हरि सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, रमेश दास, बहादुर चौहान, हंसमणी शुक्ल, विष्णु शर्मा, उदय राम, रविंद्र कुमार ,विश्वनाथ त्रिपाठी, नीरज शर्मा, गौरव, संजय शुक्ला, पप्पू सिंह, देवेंद्र गुप्ता, उमाकांत त्रिपाठी, रमेश वर्मा सहित तमाम सेक्टरवासी भक्त मौजूद रहे।

 29,123 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.