नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ब्रेकिंग न्यूज़ : गौतमबुद्धनगर यूनिवर्सिटी के स्टाफ क्वार्टर की छत पर पानी की टँकी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, पति फरार

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 7 मई।

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर की टंकी में महिला का शव मिला है। इस घटना की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। शव टँकी में कैसे पहुंचा। घटना के बाद से महिला का पति घर से फरार है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व व्यवस्था शिव हरि मीणा के अनुसार 6 मई 2024 को पीआरवी कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुई कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय एम छत्रावास की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक में एक महिला का शव मिला है। उक्त सूचना पर थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई तो एक महिला जिसका पति चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।

पड़ोसियों/आस पास के लोगों के अनुसार जानकारी दी गयी कि सोमवार रात 3 बजे तक पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और अक्सर आपस में झगडते रहते थे। मृतक महिला का पति मौके से फरार है। मृतक महिला के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर शीघ्र घटना का अनावरण किया जायेगा।

 7,372 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.