नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा: घर मे फांसी लगा रही थी महिला, पुलिस ने मौके पर पहुंच बचाई जिंदगी

1 min read

नोएडा, 8 मई।

थाना फेस-2 पुलिस द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास कर रही महिला की जान बचाई गयी।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार मंगलवार को थाना फेस-2 पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला निवासी ग्राम गेझा का फोन पर अपने पति से झगड़ा हो गया है जिसके बाद महिला द्वारा अपना कमरा बंद कर लिया गया है एवं क्षुब्ध होकर कोई अनहोनी हो सकती है। उक्त सूचना पर थाना फेस-2 पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर पाया गया कि महिला द्वारा पंखे से लटक कर फांसी लगा कर जान देने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तत्काल महिला को बचाते हुए उसको समझाया गया एवं काउंसलिंग कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई के लिए आस-पास के लोगो द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस की प्रशंसा की गयी।

 5,153 total views,  8 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.