नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ब्रेकिंग न्यूज़ : बिलासपुर में घर से नाराज होकर निकली 10 साल की लड़की, पुलिस ने दिल्ली से ढूंढ निकाला

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 8 मई।

थाना दनकौर पुलिस ने घर से नाराज होकर गई नाबालिग लड़की उम्र 10 वर्ष को मात्र 03 घंटे के अंदर दिल्ली से सकुशल तलाश कर परिजनो के सुपुर्द किया गया।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 8.5.2024 को थाना दनकौर पर सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा बिलासपुर से एक नाबालिग लड़की उम्र करीब 10 वर्ष घर से नाराज होकर चली गयी है जो काफी तलाश करने पर भी नही मिल रही है। उक्त सूचना को थाना दनकौर पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुये तुरंत लड़की की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। अथक प्रयास करते हुए थाना दनकौर पुलिस द्वारा मात्र 03 घंटे के अंदर गुमशुदा लड़की को दिल्ली से सकुशल तलाश कर लिया गया एवं समझाते हुए परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया। लड़की के सकुशल वापस मिलने पर बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस की प्रंशसा की गयी।

 5,270 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.