नोएडा खबर

खबर सच के साथ

दादरी, 10 मई।

अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव वैसे तो पूरे देश में मनाया गया। उत्तर प्रदेश में लोगों में बड़ा जोर से उल्लास था हर जिले में कहीं भंडारा कहीं हवन कहीं पब्लिक मीटिंग इसी प्रकार एक मीटिंग गौतम बुद्ध नगर के दादरी तहसील के गांव अच्छेजा के कृष्ण फार्म हाउस में हुई जिसमें लगभग पूरे जिले के ब्राह्मण प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीताम्बर शर्मा द्वारा की गई।

मुख्य अतिथि के तौर पर सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय के गौड़ मौजूद रहे। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री देवेंद्र भारद्वाज की उपस्थिति भी काबिले तारीफ थी विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान भरतपुर तेज शर्मा व वरिष्ठ समाजसेवी किशन चंद पंडित  मौजूद रहे। सभी ने भगवान परशुराम के जीवन परिचय पर अपनी-अपने तरह से अपने उद्बोधन में बात कही वक्ताओं ने एकमत से कहा कि ब्राह्मणों को अब एक झंडे के नीचे आना पड़ेगा। ब्राह्मण किसी जाति और धर्म के खिलाफ नहीं हो ब्राह्मण पूरे समाज पूरे हिंदू समाज का नेतृत्व तो करता रहा है लेकिन आजकल राजनीति में लोगों ने ऐसा जहर खिलाया है के लोग ब्राह्मण से नफरत करने लगे हैं।

नौकरी ब्राह्मणों के बच्चों को आरक्षण के कारण मिल नहीं पाती आर्थिक रूप से ब्राह्मणों की हालत ठीक नहीं है यही नहीं ब्राह्मणों पर तरह-तरह की अत्याचार किए जाते हैं उनको एकता के बल पर ही कम किया जा सकता है। ब्राह्मण कभी किसी पर अत्याचार नहीं करता इस तरह की अत्याचार सहन करने के बाद भी ब्राह्मण सर्वे भवंतु सूखने सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित दुख भाव भवेत की नीति पर चल रहा है, यही नहीं मंदिर में आरती के बाद में ब्राह्मण धर्म की जय हो धर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो पूरे विश्व का कल्याण के लिए ब्राह्मण की इच्छा सदैव रहती है यदि हम लोग पथभ्रष्ट हो गए तो समाज के लोग हमें अच्छे दृष्टि से नहीं देखेंगे।

सभी ने एक होकर एक दूसरे के सहयोग की बात पर बल दिया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा नगर महामंत्री रतन वीर शर्मा जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा जिला महामंत्री रामकुमार शर्मा जिला कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा नगर को उपाध्यक्ष विजय शर्मा प्रदेश महामंत्री परमानंद शर्मा महिला बैंक की मंडल अध्यक्ष गायत्री तिवारी महामंत्री पूजा शर्मा साधना त्रिपाठी के अलावा उसे विंग के अध्यक्ष सचिन शर्मा एडा गांव निवासी हरि शर्मा तारा शर्मा दूज जाने से रविंद्र शर्मा कुड़ी खेड़ा से कृष्ण कुमार शर्मा परम शर्मा अरविंद शर्मा आदि सैकड़ो गांव के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 13,301 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.