नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 10 मई।

शिक्षा को अपना हथियार बना व्यक्ति हर वो मुकाम हाँसिल कर सकता है जिसकी वो अपने जीवन में कल्पना करता है। इसी दृढ़ संकल्प के साथ सामाजिक संस्था चैलेंजर्स ग्रुप विगत सात वर्षों से समाज हित में निरंतर कार्यरत है। नोएडा जैसे शहर में बसी झुग्गियों में बसर करने वाले आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जिनके बच्चे आर्थिक तंगी की वजह से शिक्षा जैसी अमूल्य धरोहर से वंचित हैं। ऐसे बच्चों की आवाज को बुलंद बनाने हेतु चैलेंजर्स ग्रुप ने आज से सात वर्ष पूर्व चैलेंजर्स की पाठशाला (निशुल्क शिक्षा केंद्र) की शुरुआत की। जिसमें बच्चों को न केवल शिक्षा बल्कि उनके कौशल विकास से संबंधित सभी चीजों का प्रशिक्षण कराया जाता है जिसमें बच्चों को पूर्णरूप से सशक्त कर उनका प्रवेश स्कूल में दिलाया जाता है। इस वर्ष भी युवाओं द्वारा स्थापित इस समूह ने 63 बच्चों का दाखिला नोएडा स्थित विभिन्न स्कूलों में कराया है।

चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा बताते हैं कि संस्था द्वारा पहले झुग्गी बस्तियों के इन बच्चों को पाठशाला में निःशुल्क शिक्षा दी जाती है फिर इनकी योग्यता अनुसार इनको स्कूलों में दाखिला दिलाया जाता है बता दें कि संस्था पिछले सात वर्षों में अब तक करीबन 473 बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिला चुकी है। गौरतलब है कि शिक्षा के साथ-साथ संस्था पर्यावरण संरक्षण, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता रैली, जागरूकता कार्यशाला, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी आयेदिन कार्य करती रहती है। जिसकी सराहना देश की प्रथम नागरिक आदरणीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा की जा चुकी है। इस बड़ी उपलब्धि में स्कूलों के प्राचार्य के रूप में मनिषा जोशी, राजबाला, सुरभि राणा, केपी सिंह व पाठशाला के शिक्षकों में रोशनी कुमारी, गीतिका, मेघानशी शर्मा, नीतू सिंह, वैष्णवी सिंह, पारुल सक्सेना आदि का बड़ा योगदान रहा। बच्चों के जीवन के इस नये सत्र 2024-2025 की शुरुआत बच्चों को निशुल्क नये बैग, पाठ्यक्रम सामग्री वितरित कर शुभकामाएं प्रेषित की।

 21,410 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.