नोएडा खबर

खबर सच के साथ

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष को लिखा पत्र, किसान हित का संरक्षण करें कमेटी सदस्य

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 24 मई।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रजनीश दूबे को लिखे गए पत्र में किसानों के हित मे कमेटी के सभी सदस्यों को पैरवी और संरक्षण के लिए कहा है।

उल्लेखनीय है कि सभी जानते हैं कि चुनाव से पूर्व किसानों की वर्षों से लंबित चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश शासन के अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं का 03 माह में समाधान किए जाने हेतु एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें मंडलायुक्त मेरठ के साथ जिलाधिकारी-गौतमबुद्धनगर भी सदस्य के तौर पर रखे गए थे।

इस समित्ति के अध्यक्ष श्री रजनीष दूबे ने किसानों के साथ विभिन्न दौर की वार्ताएं की, जिसके उपरांत शुक्रवार 24 मई 2024 को लखनऊ में किसानों की समस्याओं पर निर्णय लिए जाने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया जिसको देखते हुए जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कमेटी के सभी सदस्यों को किसानों के हितों का संरक्षण और पैरवी करने हेतु कहा है।

जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कृत संकल्पित हैं, जिसे देखते हुए आज की बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को सन् 1997 से अपने हकों के लिए लडाई लड रहे गौतमबुद्धनगर के किसानों के पक्ष में निर्णय लेना ही चाहिए।
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि किसानों की खुशहाली, इस प्रदेश के विकास और आर्थिक स्थिति में आमूल-चूल परिर्वतन ला सकती है, इसलिए हम सभी को विकास के साथ-साथ किसानों के हितों की रक्षा करने और उनके जीवन यापन के साधनों को भी एक दिशा देनी चाहिए।

 9,805 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.