नोएडा खबर

खबर सच के साथ

पर्थला फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण, जून 2022 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य

1 min read

नोएडा 16 फरवरी ।

नोएडा प्राधिकरण ने पहला गोल चक्कर पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर 22 जून 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है लगभग 80 करोड की लागत से बन रहे इस फ्लाईओवर का निर्माण 24 दिसंबर 2020 से शुरू किया गया था कोरोना की वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई है लेकिन अब इसे समय पर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के प्रधान मुख्य महाप्रबंधक राजीव त्यागी के नेतृत्व में अधिकारियों ने फ्लाईओवर से जुड़े विकास कार्य का बारीकी से मुआयना किया।  फ्लाईओवर के लिए 52 पाइल्स का कार्य पूरा हो चुका है। राजीव त्यागी ने बताया कि दोनों साइड में आर ई वाल प्रीकॉस्ट 7724 वर्ग मीटर में से 6 हजार वर्ग मीटर तैयार हो चुकी है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाना आसान हो जाएगा। कोशिश यह हो रही है कि महामाया फ्लाईओवर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक पूरे मार्ग को सिग्नल फ्री किया जाए।

 

 3,521 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.