नोएडा खबर

खबर सच के साथ

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर किया कार्यक्रम

1 min read

 

नोएडा, 13 अप्रैल।

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बुधवार को नॉएडा महानगर में अलग अलग स्थानों पर ओबीसी मोर्चा नॉएडा महानगर अध्यक्ष श्री उमेश पहलवान जी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर कार्यक्रम आयोजित किए।
इसी कड़ी में एक कार्यक्रम सेक्टर 22 चौड़ा सादतपुर गांव में आयोजित किया गया जिसके
संयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यक्रम मंडल प्रभारी श्री कृष्ण यादव एवं ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री परमिंदर बैरागी रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव एवं भाजपा नॉएडा महानगर ज़िला अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी उपस्थित रहे।
बीजेपी ओबीसी प्रदेश महामंत्री विनोद यादव एवं मनोज गुप्ता ने कार्यक्रम में राशन वितरण भी किया।विनोद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से कोरोना काल में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने यह सुनिश्चित किया की कोरोना काल में पूरे देश में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे और इसलिए 80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह मुफ्त राशन की व्यवस्था केंद्र सरकार की तरफ से की गयी।उत्तर प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी अलग से उत्तर प्रदेश की गरीब जनता को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग से मुफ्त राशन की व्यवस्था कराई।

इस दौरान जिला महामंत्री उमेश त्यागी, जिला महामंत्री डिंपल आनंद, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश पहलवान, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा नॉएडा प्रभारी नरेश शर्मा , भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, ओबीसी मोर्चा क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह प्रभारी पश्चिम छेत्र रोहित चौधरी , ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री भगत भाटी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री धीर सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन यादव, जय प्रकाश प्रजापति, प्रदीप भारद्वाज, अभित बैरागी, मोहित बैरागी, बिट्टू बैरागी, कार्यक्रम संयोजक प्रभारी कृष्णा यादव, सोनू कौशिक, गजराज भारद्वाज, सुमन चौहान, संजय सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 9,399 total views,  6 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.