भाजपा के सेवा सप्ताह में महिला मोर्चा ने पोषण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया
1 min readनोएडा, 19 अप्रैल।
सेवा सप्ताह के अंतर्गत पोषण अभियान कार्यक्रम को महिला मोर्चा के द्वारा भाजपा कार्यालय सेक्टर 116 पर मंगलवार को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम साथ ही नॉएडा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे।
कार्यक्रम में आँगन वाड़ी एव आशा बहनों के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर डा महेश शर्मा एवं श्रीमती विमला बाथम द्वारा सम्मानित किया गया। विशेष रूप से स्वस्थ समाज के भावी कर्णधारो के स्वास्थ्य को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार देकर व ओढ़नी ओढाकर सम्मानित किया गया।
डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं। इन योजनाओं का लाभ ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रोटीनयुक्त भोजन की भी योजना सरकार द्वारा चलायी जा रही है। सरकार ने मातृ शक्ति का कदम-कदम पर सम्मान किया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का जो अभियान के माध्यम से लैगिंग असमानता को जागरूकता के माध्यम से लोगो की सोच में बदलाव लाने में काफी हद तक सरकार ने सफलता प्राप्त की है।
इस कार्यक्रम में सौ बहनों को सम्मानित किया गया। महानगर अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी के नेतृत्व में कार्यक्रम में प्रदेश महिलामोर्चा मीडिया प्रभारी सुचित्रा पाठक, जिला महामंत्री उमेश त्यागी, प्रभारी श्रीमती गिरिजा सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, महामंत्री मधु मेहरा, शिवानी शरद, दीपाली दिक्षित,पुष्पा भट्ट, सुमन चौहान,इंदू यादव ,शारदा पुष्प,राजश्री, रेखा सिंह एव मंडल पदाधिकारी बहनों की गरिमामय उपस्थिति।
5,471 total views, 2 views today