बीजेपी नेताओं ने की ई चिंतन बैठक, राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंथन
1 min read
ग्रेटर नोएडा, 17 जुलाई ।
जिला गौतमबुद्ध नगर भाजपा और नोएडा महानगर भाजपा के संयुक्त जिला प्रशिक्षण वर्ग (ई-चिंतन) की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तरप्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय अशोक कटारिया जी का “राष्ट्रीय सुरक्षा, हमारा राष्ट्रीय संकल्प” विषय पर उद्बोधन हुआ। कटारिया जी ने बड़े विस्तार से भाजपा शासन के विकास एवं राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता के विषय बताया। मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु उठाये विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख अशोक कटारिया जी ने किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष विजय भाटी जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज,धर्मेन्द्र कोरी, सेवानंद शर्मा, करमवीर आर्य सत्यपाल शर्मा चंद्रमणि भारद्वाज पवन त्यागी पवन रावलएवं समस्त जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
1,801 total views, 2 views today