नोएडा खबर

खबर सच के साथ

यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरूण वीर सिंह और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया पौधरोपण, एक लाख 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

1 min read

यमुना सिटी, 5 जुलाई।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अर्न्तगत उ० प्र० सरकार द्वारा निर्धारित “वृहद वृक्षारोपण अभियान 2022 ” का शुभारम्भ मंगलवार को जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह एंव यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा० अरूणवीर सिंह द्वारा किया गया ।

प्रातः 10 बजे ग्राम फलैदा बांगर की गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात विधायक धीरेंद्र सिंह एव मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण द्वारा सालारपुर अण्डरपास के पास स्थित यमुना प्राधिकरण की नर्सरी में वृक्षारोपण किया गया। विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा यमुना प्राधिकरण में किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की गयी। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अन्य अधिकारीगण श्रीमती मोनिका रानी – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री शैलेन्द्र भाटिया – (विशेष कार्याधिकारी), श्री शैलेन्द्र सिंह – (विशेष कार्याधिकारी), श्री महराम सिंह (विशेष कार्याधिकारी), श्री विशम्बर बाबू महाप्रबन्धक (वित्त), श्री के० के० सिंह महाप्रबन्धक (परियोजना ) श्री पी.पी. सिंह वरिष्ठ परियोजना अधिकारी श्री ए.के. सिंह उप महाप्रबन्धक (परियोजना), श्री राजेन्द्र सिंह भाटी उप महाप्रबन्धक (परियोजना), श्री नन्द किशोर स्टाफ आफिसर एंव श्री आनन्द मोहन सिंह उप निदेशक (उद्यान) एंव अन्य प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यमुना प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु शासन द्वारा निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्य कुल संख्या 105000 पौधे दिया गया है। जिसके सापेक्ष शासन को दी गयी सूचना में नीम पीपल अशोक जामुन मौलश्री इत्यादि कुल 105000 पौधों को लगाये जाने का कार्यक्रम दिया गया है। इसी क्रम में लक्ष्य के सापेक्ष मानसून सत्र के प्रथम चरण में लगभग 50000 पौधे लगाये जाने का कार्यक्रम दिनांक 05 जुलाई 2022 को किया गया। वृक्षारोपण कार्य हेतु यमुना प्राधिकरण की ओर से नोडल अधिकारी श्री जे. के. शर्मा को नामित किया गया है। दिनांक 05 जुलाई 2022 को प्राधिकरण के विभिन्न ग्रीन बैल्ट एंव सड़को पर 50500 पौधों का रोपण किया गया। विभिन्न सडकों ग्रीन बैल्टों एंव पार्को में नीम जामुन पीपल पिलखन, गुलमोहर बकरेसिया, बरगद, चम्पा, अशोक आदि पौधे लगाये गये है।

 3,954 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.