नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा के अपना घर मे रह रही दो महिलाओं को नोएडा पुलिस ने उनके परिजनों से मिलवाया, मिली तारीफ

1 min read

नोएडा, 19 जुलाई।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर  आलोक सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला जी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना ए0एच0टी0यू0 की टीम द्वारा 02 महिलाओं का अपने परिजनो से पुनर्मिलन कराया। इससे दोनो महिलाओं के परिजनों में खुशी की लहर है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार पुलिस मिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना ए0एच0टी0यू0 द्वारा समय समय पर अवासित बच्चो एवं महिलाओं की कांउसलिंग की जाती है इसी क्रम में दिनांक 19.07.2022 को थाना ए0एच0टी0यू0 की टीम द्वारा दो महिलाओं को अपने परिजनो से पुनर्मिलन कराया गया। दिनांक 12.07.2022 को काउंसलिंग के दौरान ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा अपना घर आश्रम सै0-34 नोएडा में एक महिला ने अपना नाम मेंघा( काल्पनिक नाम)उम्र-लगभग 30 वर्ष पति का नाम बैरागी व निवासी इन्द्रापुरम झुग्गी झोपड़ी गाजियाबाद बताया गया जिसे दिनांक 04.07.2022 को थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद पुलिस द्वारा अपना घर आश्रम सेक्टर 34 नोएडा लाया गया। महिला ने बताया कि वह परिवार से कुछ अनबन हो जाने के कारण घर से नाराज होकर निकल गयी थी जो एन.एच.-24 गौर ग्रीन सोसाईटी में भटकती मिली। थाना एएचटीयू टीम द्वारा महिला द्वारा बताये गये पते पर जाकर जानकारी की गयी तो वहां मौजूद लोगो ने उसके पति के बारे में जानकारी दी। पुलिस द्वारा महिला के पति को महिला के बारे में बताया गया। महिला को अपना घर आश्रम के सहयोग से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय व डी.पी.ओ. के आदेशानुसार उसके पति बैरागी पता इन्द्रापुरम में झुग्गी झोपड़ी गाजियाबाद के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा किये गये इस कार्य की स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।
दूसरी महिला अपना घर आश्रम सेक्टर 34 में रह रही थी जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जिसने ए0एच0टी0यू0 टीम को काउंसलिंग के दौरान नाम रेखा (काल्पनिक नाम) बताया जो नगर मजिस्ट्रेट बुलन्दशहर द्वारा अपना घर आश्रम सै0-34 नोएडा में लाया गया। मानसिक स्थिति ठीक होने पर महिला ने अपना पता राजनगर थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर बताया। ए0एच0टी0यू टीम द्वारा कोतवाली नगर बुलन्दशहर से घर का पता तस्दीक कराया गया तो उनका पता सही निकला पुलिस द्वारा महिला की माता से फोन पर बात करते हुये महिला के बारे में बताया गया कि आपकी बेटी सविता अपना घर आश्रम सै0-34 नोएडा में है। महिला को अपना घर आश्रम के सहयोग से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय व डी.पी.ओ. के आदेशानुसार उसकी माता के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा किये गये इस कार्य की स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।

 6,985 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.