नोएडा खबर

खबर सच के साथ

बीजेपी के विवादित नेता श्रीकांत त्यागी पर कांग्रेस ने लगाए गम्भीर आरोप

1 min read

-भाजपा और उसकी पुलिस के सरंक्षण में फरार हुआ है श्रीकांत:पंखुड़ी पाठक
-दिखावे के लिए भाजपा झाड़ रही पल्ला
नोएडा, 6 अगस्त।
नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत भारतीय जनता पार्टी और उसकी पुलिस के सरंक्षण में फरार हुआ है। ये आरोप लगाते हुए नोएडा विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने यूपी प्रभारी श्रीमती प्रियंका गाँधी जी के आदेशानुसार शनिवार शाम को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।पंखुड़ी ने कहा कि नोएडा में ऐसी घटना पहली नहीं । भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं की गुंडई से लगातार यहां की ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के लोग परेशान रहते हैं। भाजपा अब श्रीकांत त्यागी से पल्ला झाड़ रही है लेकिन पंखुड़ी ने इसका नियुक्ति पत्र व कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए कहा कि भाजपा में इसके क़द का अंदाज़ा इसके मुख्यमंत्री योगी जी से लेकर ओम् बिड़ला व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के साथ मौजूद फ़ोटो से लगा सकते हैं। पंखुड़ी ने कहा कि 2019 में भी वीडियो वायरल हुआ,जिसमें ये अपने सरकारी गनर के साथ सोसायटी के लोगों को धमका रहा था। पंखुड़ी ने कहा कि उसके अभद्रता के विडीओ वाइरल होने के बाद यदि तुरन्त कार्यवाही की होती तो वह सलाखों के पीछे होता और उसका अब तक पकड़ा ना जाना भी इस बात का सबूत है कि कहीं ना कहीं अभी भी इसे भाजपा का संरक्षण प्राप्त है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की लड़ाई में प्रियंका गाँधी और कांग्रेस उनके साथ हैं यहाँ तक कि प्रियंका गाँधी द्वारा उन महिलाओं की बहादुरी की प्रशंसा भी की गयी है।

इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट अनुमा आचार्य ने श्रीकांत पर हुई एफआईआर पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि धारा 499, 500,503 और 506 जैसी धारायें ना लगाना ये साबित कर पुलिस ने जानबूझकर ये किया जिससे उस भाजपाई गुंडे को जल्द जमानत मिल जाए। जिस सरकार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है,वहां एक गुंडे को सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, अनिल यादव, पूर्व मीडिया प्रभारी पवन शर्मा,रूबी सिंह, उदयवीर, अनुपम ओबेरोय, रवि माथुर, सोनू प्रधान, रिज़वान चौधरी, जितेंद्र आदि तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

 15,879 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.