नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : प्रेम प्रसंग में महिला ने पति को गला घोंट कर मारा

1 min read

नोएडा, 12 अगस्त।

थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा, प्रेम प्रसंग के चलते पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार, की गई है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चुन्नी बरामद की गई है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार दिनांक 12.08.2022 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0स0 511/2022 धारा 302 भादवि0 के अंतर्गत हत्यारोपी महिला अभियुक्ता ममता पत्नी रामकुमार निवासी ग्राम फैजनगर थाना भूता जिला बरेली वर्तमान पता नवीन का मकान ग्राम देवला थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर को तिलपता गोलचक्कर से गिरफ्तार किया गया है जिसकी निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त चुन्नी बरामद की गयी।

विवरणः

अभियुक्ता के पति को अभियुक्ता महिला का अन्य युवक निवासी आगरा के साथ प्रेम प्रसंग का पता चल गया था जिस कारण मृतक अपनी पत्नी को शराब पीकर मारता पीटता था, दिनांक 10.08.2022 की रात्रि में भी मृतक ने अभियुक्ता के साथ शराब पीकर मारपीट की थी जिस कारण महिला ने अपने पति रामकुमार के गले में दुपट्टा डालकर गला घोंटकर तथा लोहे की चारपाई में रामकुमार का सर मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गयी थी।

अभियुक्ता का विवरणः

ममता पत्नी रामकुमार निवासी ग्राम फैजनगर थाना भूता जिला बरेली वर्तमान पता नवीन का मकान ग्राम देवला थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर

 5,948 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.