नोएडा खबर

खबर सच के साथ

पसमांदा मुस्लिम समाज बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ मुहिम चलाएगा, नोएडा में लिया पंच प्रण का संकल्प

1 min read

नोएडा, 3 सितम्बर।
मुख्य संरक्षण जनाब इरफान अहमद साहब के संरक्षण जनाब इरफान अहमद साहब के दिशा निर्देश अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब एहसान अब्बासी जी के अध्यक्षता में पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ संस्था के समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की परिचय बैठक हुई।

परिचय गोष्ठी में कई अहम विषयों पर चर्चा करते हुए मोहम्मद इरफान मुख्य संरक्षक ने कहा पसमांदा समाज का नैतिक बौद्धिक सामाजिक सांस्कृतिक शिक्षण और अध्यात्मिक उन्नति का स्तर ऊंचा करने का प्रयास रहेगा, आगे चर्चा करते हुए समिति के अध्यक्ष एहसान खान अब्बासी ने कहां पसमांदा मुस्लिम महिलाओं व बच्चों में राष्ट्रीय एकता सामुदायिक विकास आपसी सद्भाव जैसे मूल्यों का विकास करना अत्यंत जरूरी है।
संस्था के संरक्षक जनाब सरफराज अली ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा दहेज प्रथा और बाल विवाह को रोकने व चल चित्र बनाकर लोगों में जागरूकता करना भी अहम होगा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अहसान खान अब्बासी जी ने अपने बयान में कहा कि मुख्य-संरक्षक जनाब इरफान अहमद साहब व संरक्षक सरफराज अली साहब के निर्देशानुसार पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ (रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। पसमांदा मुस्लिम समाज के उत्थान एवं सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा हुई और देश में हो रहे आपसी मतभेद को मिटाने के लिए और सबको साथ लेकर चलने पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा गहन चर्चा हुई और यह निर्णय लिया कि सभी सदस्यगण अपने-अपने राज्यों में पसमांदा समाज के मध्य जाकर समन्वय बनाकर सौहार्द एवं सद्भावना बनाने का कार्य करेंगे।

देश के प्रधान सेवक गरीबों के मसीहा पसमांदा मुस्लिम समाज के हितेषी माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। बैठक में संस्था के पंच-प्रण एवं पंच-निष्ठा की जो रूपरेखा बनाई गई है भविष्य में उसके साथ ही काम करने का निर्णय लिया गया जो इस प्रकार है:
(1) पसमांदा मुस्लिम समाज का आर्थिक व सामाजिक उत्थान कराना|
(2) पसमांदा मुस्लिम समाज के बच्चे और बच्चियों की शिक्षा के लिए प्रेरित करना|
(3) पसमांदा मुस्लिम समाज को भारत सरकार एवं राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए जागरूक करना|
(4) पसमांदा मुस्लिम समाज को सशक्त एवं समृद्ध बनाने का प्रयास कर राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जागरूक करना|
(5) पसमांदा मुस्लिम समाज के मध्य जाकर राष्ट्र एवं सभी धर्म, सभी जाति, सभी वर्ग के बीच सौहार्द एवं सद्भावना स्थापित करना|
पंच-निष्ठा
(1) राष्ट्रवाद
(2) लोकतंत्र निष्ठा
(3) गांधीवादी विचारधारा
(4) संस्कार एवं संस्कृति की रक्षा
(5) सर्वधर्म समन्वय

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नफीस अहमद राज्य दिल्ली , राष्ट्रीय महामंत्री फखरुद्दीन सैफी राज्य हरियाणा , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंसाद अब्बासी राज्य उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय मंत्री अकरम शाह राज्य गुजरात, विधि सलाहकार ऐड. जावेद खान सैफ राज्य उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी फुरकान सलमानी साहब राज्य उत्तर प्रदेश आदि उपस्थित रहे।

 38,257 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.