नोएडा खबर

खबर सच के साथ

डॉ राजपाल यादव की पुस्तक सुदर्शन चक्र का लोकार्पण सांसद डॉ महेश शर्मा ने किया

1 min read

नोएडा,20 सितम्बर।

ईशान म्यूजिक कॉलेज के सभागार में मंगलवार को प्रख्यात कवि डॉ राजपाल सिंह यादव की पुस्तक का लोकार्पण सांसद  डॉ महेश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर डॉ शर्मा ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है।सुदर्शन चक्र में जिन कविताओं का संग्रह है वे हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाते हैं।
प्रारम्भ में सुश्री अलका मिश्र ने सरस्वती वंदना की। ततपश्चात दिल्ली से पधारे, अखिल भारतीय कवि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इंद्र सेंगर ने सुदर्शन चक्र की कविताओं पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।
पुस्तक के लेखक डॉ राजपाल सिंह यादव ने पुस्तक के लेखन के दौरान अपने अनुभवों को व्यक्त किया,साथ ही अपनी चुनिंदा कविताओं का काव्य पाठ किया।
इस दौरान कविगण क्रमशः, सर्वश्री अटल मुरादाबादी, ताबिश खैराबादी,हाशिम देहलवी,विनोद शर्मा, सतीश दीक्षित, पंडित साहित्य चंचल, सुश्री इला जैसवाल, अलका मिश्र ने काव्य पाठ किया। इस अवसर फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, समाज सेवी त्रिलोक शर्मा, डी डी आर डब्लू के अध्यक्ष एन पी सिंह लोहिया वाहिनी के महा सचिव सुंदर भाटी अशोक मधुप व कवि विनोद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा कानपुरी ने की तथा सफल एवं प्रभाव शाली संचालन प्रसिद्ध कवि पंडित साहित्य कुमार चंचल ने किया।

 8,291 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.