नोएडा खबर

खबर सच के साथ

भाजपा ने नोएडा महानगर में सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया

1 min read

नोएडा, 20 सितम्बर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा सप्ताह कार्यक्रम अन्तर्गत आज भाजपा ने नॉएडा महानगर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें शहर के सभी मंडलों के मुख्य मार्गों, प्रमुख चौक, चौराहों की साफ सफाई की गई।
इस दौरान अलग स्थानों पर अलग भाजपा के वरिष्ठ अधिकारी रहे, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और नॉएडा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ESI के सामने चौड़ा गाँव पर रहे, राज्य सभा सांसद श्री सुरेंद्र नागर गाँव तिगरी में रहे, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बिमल बाथम फ ब्लॉक सेक्टर 40 में रही।
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपध्यक्षा श्रीमती सुषमा सिंह नया बांस सेक्टर 15 में रही, गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री श्री नबाब सिंह नागर श्रमिक कुंज सेक्टर 122 में रहे, नॉएडा महानगर के ज़िलाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता सेक्टर 110 के सरकारी अस्पताल में रहे। क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर सेक्टर 45 और पूर्व ज़िलाध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी सेक्टर 12 में रहे।

डॉक्टर महेश शर्मा ने इस मौक़े पर कहा कि हम सभी लोगों को साफ-सफाई की आदत डालनी चाहिए। आम लोगों को साफ-सफाई को अपनी कार्यप्रणाली में शामिल करने की सीख देते हुए कहा कि सफाई स्वस्थ्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।

सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और झाड़ू लगाकर सफाई कार्यक्रम में श्रमदान किया। श्री सुरेंद्र नगर ने बताया कि आज मोदी जी के जन्मदिन के चलते सेवा पखवाड़े के अवसर पूरे देश ने ये स्वच्छता अभियान चलाया और उसके तहत झाड़ू लगाकर और सफ़ाई करके जागरूकता फैलाई गई।

मनोज गुप्ता ने कहा कि अपने आसपास को स्वच्छ और सुंदर बनाएं ताकि गंदगी से शहर में रहने वाले लोगों को नुकसान न हो सके साथ ही नॉएडा सुंदर बनाने में सभी सहयोग करें। इस दौरान कार्यक्रम के ज़िला प्रभारी बसंत त्यागी, जिला महामंत्री उमेश त्यागी, महेश आवना, विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, सूरज पाल राणा, कल्लू सिंह, बबलू यादव, पंकज झा, राम मेहर कौशिक, चमन आवना, डॉ प्रसनजीत मैत्रा, करतार सिंह, विक्रम सिंह धनखड़, इंद्रजीत जाटव, मनोज शर्मा, लोकेश यादव, अमरीश त्यागी, एस पी चमोली, गौतम शर्मा, देवंद्र शर्मा, राजकुमार चौहान, संजीत उपाध्याय, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 9,060 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.