नोएडा खबर

खबर सच के साथ

फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा की सेक्टर 82 में चाय पे चर्चा, सुनी सेक्टर की समस्याएं

1 min read

नोएडा, 13 अगस्त।

रविवार को सोसाइटी के विकास एवं बेहतरी के लिए उद्योग विहार सेक्टर 82 में चाय पे चर्चा हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा और महासचिव‌ के के जैन बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे। सोसायटीवासियों ने सोसाइटी में होने वाली समस्याओं को विस्तार से फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा और महासचिव‌ के के जैन के सामने रखा। जिसमें विद्युत सम्बन्धित समस्याएं, स्ट्रीट लाइटों से सम्बन्धित, सिविल सम्बन्धित, उद्यान विभाग से सम्बन्धित, जल सीवर एवं साफ सफाई सम्बन्धित आदि समस्याएं प्रमुख थी।
फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुनने के बाद उनके समाधान हेतु नोएडा प्राधिकरण व विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों से निपटारा कराने की बात कही।

प्रत्येक महीने होने वाली इस चाय पे चर्चा में सुशील कुमार शर्मा अध्यक्ष, महासचिव के के रैना, कोषाध्यक्ष अतुल यादव, विनोद शर्मा – अध्यक्ष सेक्टर -108, वी के चौहान, जे सी मिश्रा, आर सी मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, श्रीमती रंजना तिवारी, संजय मणी, डी के यादव, राज रोशन, बब्लू शुक्ला, राहुल शर्मा, पाण्डे, इत्यादि शामिल हुए।

 5,297 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.