नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 2 सितंबर।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आगामी जन्माष्ठमी के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड आर्डर श्री आनंद कुलकर्णी द्वारा एडीसीपी नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी एवं थाना प्रभारी सेक्टर 24 के साथ मय पुलिस बल थाना सेक्टर 24 स्थित इस्कॉन मंदिर तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त द्वारा सम्बन्धित अधिकारीगणों को जन्माष्ठमी के दृष्टिगत सर्तकता पूर्वक ड्यूटी करते हुये अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये। साथ ही महिला पुलिस कर्मियों को सादे वस्त्रों में भी डयूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान मंदिर में दर्शन करने वालों के लिए आवश्यक व्यवस्था की जानकारी दी।

 9,607 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.