सचिन पायलट टोंक सीट पर 29475 वोट से जीते
1 min readजयपुर/नोएडा, 3 दिसम्बर।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट टोंक विधानसभा क्षेत्र से 29475 मतों से जीते हैं उन्हें कुल 105812 वोट मिले हैं। उन्होंने बीजेपी के अजित सिंह मेहता को हराया है। बीजेपी प्रत्याशी अजित सिंह मेहता को 76337 मत मिले हैं। कांग्रेस नेता को बीजेपी नेता ने टोंक में कड़ी टक्कर दी है। यहां मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट गौतमबुद्ध नगर जिले के वैदपुरा गांव के मूल निवासी हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के पुत्र हैं। चुनाव से पूर्व सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच विवाद रहा है। इसी विवाद को कांग्रेस की हार के बड़े कारणों में एक माना जा रहा है। 2018 में सचिन पायलट के प्रदेश अध्यक्ष होते हुए कांग्रेस ने चुनाव जीतकर कांग्रेस की सरकार बनवाई थी। तब अचानक कांग्रेस ने सचिन की बजाय अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बन दिया। दोनो के बीच सरकार में रहते विवाद बढ़ा तो सचिन पायलट को ना केवल उपमुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा था बल्कि प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी भी गंवानी पड़ी। चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने सचिन पायलट के साथ गांधी परिवार के व्यवहार को गुर्जरों का अपमान कहा था।
75,463 total views, 2 views today