नोएडा : बेसहारा महिला को “अपना घर” में मिला अपनापन, कन्या रत्न को दिया जन्म
1 min readनोएडा, 20 जनवरी।
“बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय, जाको राखे साईंया मार सके ना कोय,” यह कहावत सच हुई जब चार महीने पहले एक गर्भवती महिला को नोएडा स्थित अपना घर मे लाया गया। वह नोएडा में एक फुटपाथ पर थी। तब से वह इसी अपनाघर में रह रही है। बीती रात वह सुखद क्षण आया जब उक्त महिला ने एक कन्या को जन्म दिया। पूरे परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।
अपना घर नोएडा के सदस्य बलराज गोयल ने बताया कि चार माह पूर्व नौएडा की सड़क से उठा कर अपनाघर आश्रम, ए-96, सैक्टर-34 नौएडा लाई “प्रभुजी” ने आज एक सुंदर कन्या रत्न को जन्म दिया है। मां और बेटी दोनो स्वस्थ हैं। मां को हीमोग्लोबिन की कमी और इंफेक्शन की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।
7,782 total views, 2 views today