राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर 25 फरवरी को आपनो बुंदेलखंड ट्रस्ट नई दिल्ली में आयोजित करेगा “बुंदेली उत्सव”, जुटेंगे दिग्गज
1 min readनई दिल्ली/ नोएडा, 23 फरवरी।
बुंदेलखंड की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक विरासत को संवारने के लिए आपनो बुंदेलखंड ट्रस्ट ने रविवार 25 फरवरी, 2024 को नई दिल्ली के 13 तालकटोरा रोड़ पर “बुंदेली उत्सव” आयोजित करने की तैयारी की है।
इस आयोजन में देश व विदेश में बुंदेलखंड की पहचान को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसमे फ़िल्म अभिनेता व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष राजा बुंदेला व नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना की महती भूमिका रहेगी। शुक्रवार को नोएडा में हुई महत्वपूर्ण चर्चा में राजा बुंदेला ने कहा कि वे यूपी और मध्यप्रदेश के उन 20 जिलों को जोड़कर नए बुंदेलखंड राज्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। उन्होंने खुलासा किया कि आने वाले वर्षों में देश मे 6 नए राज्य बनेंगे। परिसीमन के बाद यूपी में 100 लोकसभा सीट होंगी। वे विकसित भारत मे बुंदेलखंड की तस्वीर देखना चाहते हैं। उनके जीवन का यही लक्ष्य है। वे चाहते हैं कि बुंदेलखंड की खनिज संपदा को कोई बाहरी ना लूटे। उनके लिए वे ललितपुर में फ़िल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी खोल रहे हैं। उनकी इच्छा यह है कि बुंदेलखंड क्षेत्र की अपनी पहचान को बरकरार रखा जाए। लोग अपने गांव से नाता जोड़ें। उनका कहना है कि जिस दिन बुंदेलखंड राज्य बन जायेगा वे फिर से फ़िल्म के क्षेत्र में वापस लौट जाएंगे।
उन्होंने बुंदेलखंड राज्य की परिकल्पना में 20 जिलों का खाका खींचते हुए बताया कि यूपी के ललितपुर, झांसी, उरई जालौन, महोबा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व फतेहपुर और मध्यप्रदेश के दमोह, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, दतिया, पिछोर, शिवपुरी, करेरा,निवाड़ी और गुना आदि शामिल हैं।
25 फरवरी को नई दिल्ली में पहली बार गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा के निवास पर बुंदेलखंड की विरासत को लेकर बुंदेली उत्सव करने जा रहे हैं इसमे विकास को समर्पित सार्थक विचार गोष्ठी, बुंदेली नृत्य, संगीत व कला का मनोहारी प्रदर्शन तथा बुंदेली व्यंजन की स्वाद भरी ज्योनार इसके प्रमुख आकर्षण होंगे।
51,236 total views, 2 views today