नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : भाजपा 7 मार्च तक लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाएगी

1 min read

नोएडा, 23 फरवरी।

लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भाजपा नोएडा द्वारा सभी मंडलों में गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरकार की योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित हुए लोगों तक पहुंचने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।
इसके चलते सभी पदाधिकारी अलग अलग मंडलों में ये बैठक कर रहे हैं। ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता सरस्वती शिशु मंडल में रहे, उमेश त्यागी कृष्णा नगर मंडल, सुचित्रा कक्कड़ अटल बिहारी वाजपेयी मंडल, गणेश जाटव पंडित दीनदयाल उपोध्याय मंडल में, गिरीश कोटनाला श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में, तन्मय शंकर शहीद भगत सिंह मंडल में रहे।

मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं के माध्यम से करोड़ो लोग लाभान्वित हुए हैं। ये अब हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सभी लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर उनको सरल ऐप पर अपडेट करें। इसके साथ पीएम की विकसित भारत योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों से मिलकर उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।

ये लाभार्थी संपर्क अभियान 25 फ़रवरी से 7 मार्च तक चलाया जाएगा जहां सभी लाभार्थी से संपर्क कर उनके फीडबैक और साथ ही चल रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताना है।

 12,618 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.