खास खबर: अरुण गोविल को मेरठ से टिकट क्यों ? जानिए क्या हैं उनका मेरठ कनेक्शन
1 min readनई दिल्ली, 24 मार्च।
आप यह सुनकर हैरान होंगे कि फ़िल्म अभिनेता अरुण गोविल को मेरठ से ही क्यों टिकट दिया गया। उन्हें मुम्बई से भी प्रत्याशी बनाया जा सकता था। वर्ष 2021 में बीजेपी जॉइन करने वाले अरुण गोविल के मेरठ कनेक्शन के बारे में हम आपको बताते हैं। रामायण में राम की भूमिका निभाकर पूरे देश मे सबसे फेमस चेहरा बने गोविल के बड़े भाई विजय गोविल की पत्नी जानी मानी फ़िल्म एक्ट्रेस तबस्सुम थी। अब वे मेरठ से चुनाव लड़कर पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर अरुण गोविल के चेहरे का बीजेपी इस्तेमाल करेगी।
मेरठ में हुआ था जन्म और ली थी डिग्री
अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1952 को मेरठ के एक अग्रवाल परिवार में हुआ था। अरुण के पिता का नाम श्री चंद्रप्रकाश गोविल था। उनके पिता एक सरकारी अफसर थे। अरुण की मां का नाम शारदा देवी था। शारदा देवी एक हाउस वाइफ थीं। अरुण गोविल के पांच भाई और दो बहनें थीं। सभी भाई बहनों के बीच बहुत प्रेम था। अरुण की पूरी पढ़ाई मेरठ के ही चौधरी चरण सिंह कॉलेज से हुई है। इसके बाद वो अपना करियर बनाने मुंबई जा पहुंचे।
42,483 total views, 2 views today