नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नई दिल्ली, 24 मार्च।

गाजियाबाद से दो बार सांसद रहे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उनको लेकर लंबे समय से अटकलें लग रही थी। उनकी उम्र को देखते हुए बीजेपी उन्हें अन्य जिम्मेदारी दे सकती है। उन्हें पार्टी राज्यसभा या राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पद पर भेज सकती है।

एक्स के माध्यम से जनरल वी के सिंह ने लिखा है कि मैंने सैनिक के रूप में इस राष्ट्र की सेवा में अपना सारा जीवन समर्पित किया है। पिछले 10 वर्षों से, मैंने गाजियाबाद को एक विश्व स्तरीय शहर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। इस यात्रा में, देश और गाजियाबाद के नागरिकों के साथ-साथ भाजपा के सदस्यों का जो विश्वास और प्रेम मुझे प्राप्त हुआ है, उसके लिए मैं आभारी हूँ। यह भावनात्मक बंधन मेरे लिए अमूल्य है।
वे आगे लिखते है कि इन भावनाओं के साथ, मैंने एक कठिन, परंतु विचारपूर्ण निर्णय लिया है। मैं 2024 के चुनावों में नहीं लड़ूंगा। यह निर्णय मेरे लिए आसान नहीं था, परंतु मैंने इसे अपने दिल की गहराइयों से लिया है। मैं अपनी ऊर्जा और समय को नई दिशाओं में ले जाना चाहता हूँ, जहाँ अपने देश की सेवा अलग तरीके से कर सकूं।
इस यात्रा में आपके साथी रहने के लिए मैं आप सब को दिल से धन्यावाद देता हूँ। आपके प्यार, समर्थन और विश्वास ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। आगे भी, मैं देश और सब नागरिकों के प्रति अपनी सेवा जारी रखूंगा, बस एक नए रूप में आपकी सेवा में रहूंगा।

 34,387 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.