नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा की इस रामलीला में लव कुश सुनाएंगे बिसरख में रावण के जन्म की कथा

1 min read

 

– मुरादाबाद के कलाकार पेश करेंगे रामलीला का मंचन: विपिन अग्रवाल

नोएडा, 25 सितम्बर।

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा सेक्टर 46 के रामलीला ग्राउंड में सोमवार 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। लीला का संचालन पंडित कृष्ण स्वामी और उनके अनुभवी एवं सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जाएगा ‌।

कृष्णा स्वामी ने बताया कि इस बार रामलीला में रावण का जन्म स्थल जनपद गौतम बुद्ध नगर के बिसरख में होने के चलते रावण के जन्म की कथा भी लव कुश द्वारा सुनाई जाएगी।
जो पहली बार होगा।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे।50 अपने वॉलिंटियर के अलावा निजी सुरक्षा गार्ड के अलावा पुलिस व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ।
इसके अलावा राम बरात का भी आयोजन किया जाएगा।
राम बरात के दिन ही डांडिया आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दशहरे के अवसर पर रावण का पुतला 65 फीट तथा कुंभकरण का पुतला 60 फुट और मेघनाद का पुतला 55 फुट का होगा ।
इस दौरान आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा।
रामलीला मंचन के मुख्य संरक्षक सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह ,महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, राज सभा सांसद सुरेंद्र नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, कैप्टन विकास गुप्ता, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश नवाब सिंह नागर एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी ,पूर्व मंत्री मदन चौहान एवं राकेश यादव को दशहरे के दिन आमंत्रित किया गया है।
पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ,महासचिव विकास बंसल, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजय गोयल, राजेंद्र जैन ,पूनम सिंह ,मुकेश गुप्ता, संदीप अग्रवाल सुनील गुप्ता , विकास जैन, बलराज गोयल ,सुनील गुप्ता, सुभाष शर्मा ,भूपेंद्र मित्तल, मनीष अग्रवाल, वीरेंद्र मेहता , गौरव चाचरा, अनुज गुप्ता, गौरव शर्मा, गौरव सिंघल, राजीव अग्रवाल , राजेंद्र शर्मा , पुनीत गर्ग , वेदांत अग्रवाल, तुषार गोयल आदि मौजूद थे।

 6,668 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.