मनोज यादव बने आप पंचायत प्रकोष्ठ गौतम बुध नगर के जिलाध्यक्ष
1 min read
नोएडा , 30 सितम्बर।
उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय पटेल ने मनोज यादव को पंचायत प्रकोष्ठ गौतम बुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
नवनियुक्त पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है वह उसे ईमानदारी के साथ निवर्हन करेंगे। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। जिससे पार्टी आगामी चुनाव में संजय सिंह के नेतृत्व में जीत मिले । उनके मनोनयन पर आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन,जिला महासचिव राकेश अवाना,नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल चेची,जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,राहुल राणा,माइनॉरिटी विंग जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी,जिला सचिव विवेक शर्मा,कपिल यादव,रहीस ठाकुर,जीतू गुर्जर आदि ने बधाई पार्टी कार्यालय नोएडा पर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।
1,055 total views, 4 views today