आप ने विवेक शर्मा को दादरी विधानसभा अध्यक्ष और जीतू गुर्जर को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया
1 min read
नोएडा, 5 नवम्बर।
आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय नोएडा पर बैठक कर संगठन विस्तार किया। पार्टी के गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने अल्फा वन ग्रेटर नोएडा निवासी एडवोकेट विवेक शर्मा को पार्टी का दादरी विधानसभा अध्यक्ष एवं ग्राम पल्ला निवासी जीतू गुर्जर को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। भूपेन्द्र जादौन ने बताया विवेक शर्मा पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर काम कर चुके है जीतू गुर्जर पार्टी में वर्षों से कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे दोनों का पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखकर ही विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर पर बोलते हुये विवेक शर्मा एवं जीतू गुर्जर ने कहा कि पार्टी ने हमे जो जिम्मेदारी दी है उसे हम पूरी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठता के साथ निभाएंगे अपने क्षेत्र मे पार्टी को उचाई तक ले जाने का कार्य करेंगे इस अवसर पर जिला महासचिव राकेश अवाना, जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विनोद नागर मौजूद रहे।
4,231 total views, 4 views today